डाकघर बचत योजना: जाने मासिक आय योजना (एमआईएस) खाते के बारे में

भारतीय डाक, जो डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है, छोटे बचतकर्ताओं के लिए कई बचत योजनाएं प्रदान करता है। भारतीय डाक द्वारा पेश किया जाने वाला ऐसा ही एक प्रॉडक्ट है मासिक आय योजना (एमआईएस)। डाकघर एमआईएस खाता सालाना 7.3 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। डाकघर मासिक आय योजना (एमआईएस) खाते पर ब्याज मासिक देय है।भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट- indiapost.gov.in के अनुसार मासिक आय खाता शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1,500 रुपये है। एकल खाते में अधिकतम निवेश सीमा 4.5 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 9 लाख रुपये है। [1]

यहां भारतीय डाक मासिक आय योजना (एमआईएस) खाते के बारे में जानने योग्य 10 चीज़ों को बताया गया है:

  1. डाकघर मासिक आय योजना ख़ाता व्यक्तिगत रूप से नकद या चेक के माध्यम से खोला जा सकता है।

  2. चेक के माध्यम से ख़ाता खोलने के मामले में, सरकारी खाते में चेक की प्राप्ति की तारीख खाता खोलने की तारीख होनी चाहिए।

  3. डाकघर एमआईएस खाते की परिपक्वता अवधि 5 साल है।

  4. एमआईएस ख़ाता खोलने के समय नामांकन सुविधा उपलब्ध है और खाते खोलने के बाद भी।

  5. एमआईएस खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है।

  6. किसी भी डाकघर में कई संख्या में एमआईएस खातों को खोला जा सकता है, लेकिन सभी खातों की शेष राशि जोड़कर अधिकतम निवेश सीमा के अधीन होनी चाहिए।

  7. एमआईएस खाता नाबालिग के नाम पर खाता खोला जा सकता है और 10 साल और उससे अधिक आयु का नाबालिग खाता खोल सकता है और उसे संचालित भी कर सकता है।

  8. संयुक्त खाते दो या तीन वयस्कों द्वारा खोला जा सकता है। प्रत्येक संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाता धारकों का बराबर हिस्सा होता है।

  9. एकल मासिक आय योजना (एमआईएस) खाता भी संयुक्त खाते में और संयुक्त ख़ाता एकल खाते में परिवर्तित किया जा सकता है ।

  10. खाते को एक वर्ष के बाद समय-समय पर कैश किया जा सकता है लेकिन जमा के 2 प्रतिशत की छूट पर तीन साल से पहले और जमा के 1 प्रतिशत की छूट पर तीन साल बाद। छूट का मतलब जमा से कटौती है।

[1] डाकघर बचत योजनाएं

Comments