धनी व्यक्तियों की 10 आदतें - जिन्हें अपनाकर आप भी बन सकते हैं धनवान

image
बिल गेट्स, वॉरेन बुफ़ेट, बर्नार्ड आर्नौल्ट,कार्लोस स्लिम, लॅरी एलिसन की तरह हम में से अधिकांश दुनिया के सबसे धनी अरबपतियों के रूप में कभी समृद्ध नहीं हो सकते, लेकिन हम उनकी स्मार्ट मनी आदतों से कुछ ना कुछ ज़रुर सीख सकते हैं। जो शायद किसी हद तक हमें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने मे मदद कर सकती हैं।

कर्ज चुकाने से लेकर समय पर बिल भुगतान करने तक, आर्थिक दृष्टि से कुशल लोगों ने कुछ अच्छी आदतें और योजनाएं विकसित की हैं जो उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत रखने मे सहायता करती हैं। और थोड़े से प्रयास से आप भी उनके धन प्रबंधन के इन गुरों को सीख सकते हैं। यदि आप आर्थिक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं और अधिक ठोस वित्तीय पायदान पर पहुँचना चाहते हैं, तो इन धन संबंधी सुझावों का पालन अवश्‍य करें।

लिखित बजट बनाए -

image

ज़्यादातर लोगों के पास अपना महीने का पूरा बजट होता है । उन्हें पता होता है कि उन्हें हर महीने किसको और कितना देना है। हालाँकि, उनके पास लिखित में कुछ भी नहीं है।

जब आपके पास एक लिखित बजट होगा, तो आप सही-सही देख सकते हैं कि आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है। बजट बनाने से सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप अपने पैसे को निर्देशित कर सकते हैं कि आप इसे कहाँ खर्च करना चाहते हैं। साथ ही आप ये भी निश्चित कर पाते हैं कि आप हर महीने कितना पैसा बचा सकते हैं और आप किराने के सामान जैसे खर्चों पर कितना खर्च करेंगे।

आपका बजट वित्तीय क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करने का आपका रोडमैप है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप ने अपने हर एक बड़े से बड़े और छोटे से छोटे खर्च को इस बजट मे शामिल कर किया है। उस कॉफी के बारे में भी मत भूलें जो आप काम करने के समय लेते हैं या हर दिन पार्किंग पर आप जो खर्च करते हैं।

अपने बिलों का समय पर भुगतान करें -

image

बिल भुगतान देर से करना बजट खराब होने का एक गंभीर कारण हैं। सौभाग्य से, बिलों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के तरीके भी हैं। स्वतः भुगतान प्रणाली की स्थापना नियोजित करना वित्तीय पेशेवरों द्वारा अपनाई जाने वाली सफल आदतों में से एक है। भुगतान करने की नियत तारीखों को नोट करने के लिए आप अपने फोन पर अलर्ट सेट कर सकते हैं या दीवार पर एक कैलेंडर का भी उपयोग कर सकते हैं।

जब आप समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं, तो आप आपके द्वारा दी जाने वाली राशि पर लगने वाली लेट फीस से बच जाते हैं और इससे यह भी प्रदर्शित होता है कि आप अपने भुगतान के प्रति कितने जिम्मेदार हैं। साथ ही यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी मजबूत बनाता है।

तत्काल संतुष्टि से बचें -

image

जब भी आप बाज़ार जाते हैं, वहाँ आपको नये जूते, अच्छी ड्रेस, या और भी कुछ ऐसा जो आपको पसन्द आ जाता है तो आप उसे खरीद लेते हैं। यह लुभावना हो सकता है जब आप उस नई ड्रेस या उन प्यारे जूतों को लेने के लिए खरीददारी कर रहे हों। हालांकि, क्या आपको उनकी आवश्यकता है? क्या उन्हें खरीदना वास्तव में आपको संतुष्ट करेगा? आपको ऐसा क्यों लगता है कि आपको उन्हें खरीदना चाहिए? अपने आप से ये सवाल पूछना आपको भावनाओं मे बहकर वस्तुएँ खरीदने से बचने में मदद कर सकता है, जिससे अक्सर खरीदार को बाद मे पछतावा होता है।

यदि आप खरीदारी करना चाहते हैं, तो उपयोग करने योग्या सबसे अच्छी वित्तीय आदतों में से एक है, 24-घंटे का नियम। इसके अनुसार आप कोई भी आइटम खरीदने से पहले घर जाएँ और उस आइटम के बारे में गंभीरता से विचार करें कि आप जो लेना चाहते है वह आपके लिए वास्तव मे ज़रूरी है या नही फिर अपना बजट जांचें कि आप अभी उस आइटम को लेने मे समर्थ है या नहीं। यदि 24 घंटे बाद भी आप को लगे कि आप वास्तव में इसे लेना चाहते हैं और इसे खरीदने के लिए आपके बजट मे पर्याप्त धन है, तो आगे बढ़ें और नकद खर्च करें।

क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग न करें -

image

नकदी का उपयोग करना यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप वित्तीय रूप से कितने सक्षम हैं। यहां तक कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग सही तरीके से करते हैं और हर महीने समय से क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते हैं, तो भी आप आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पास किराने का सामान खरीदने के लिए केवल रु. 100/- हैं, तो आप नकद का उपयोग करने पर रु. 101 खर्च नहीं कर सकते। लेकिन, यदि आप कार्ड का उपयोग कर रहे हैं, तो आप एसा कर सकते हैं। जब आप का उपयोग करते हैं तो आपके लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करना बहुत ही आसान हो जाता है। और शायद आप ऐसा करते भी हों।

नकद भुगतान का सहारा लेना यह सुनिश्चित करता है कि आपने कभी भी बजट से अधिक खर्च नहीं किया है क्योंकि ऐसा करना असंभव है।

Comments